फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश

अयोध्या के विकास खंड तारुन की ग्राम पंचायत सहसीपुर और तारुन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए। सहसीपुर में खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौपाल हुई। ग्रामीण कौशल्या ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। ग्राम पंचायत सचिव श्रेया पांडे ने बताया कि उनका नाम आवास की सूची में शामिल है। शीघ्र ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। सोनी समेत अन्य ग्रामीणों ने मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने मामले का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। मालती ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर मौके पर ही उनका आवेदन भरवाया गया। चौपाल में नोडल अधिकारी एडीओ सहकारिता अमित कुमार सिंह और आईएसबी सुरेश कुमार मौजूद रहे। ग्राम पंचायत तारुन में नोडल अधिकारी एडीओ सांख्यिकी राजकुमार, एडीओ पंचायत राकेश चौधरी और ग्राम प्रधान हरीराम निषाद की मौजूदगी में चौपाल हुई। बारिश के कारण यहां ग्रामीणों की संख्या कम रही। मौजूद ग्रामीणों की मौखिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें