अयोध्या में परिक्रमा पथ जनौरा में बारिश के बाद जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़क पर पानी जमा होने के साथ कई घरों में भी पानी घुस गया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन और घरेलू कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश होते ही क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन जाती है।