औरैया जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हो गया है। जनपद में कुल 20 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जहां 12,838 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 8.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।