रक्षाबंधन पर्व पर औरैया में महिलाओं और बहन-बेटियों के लिए रोडवेज बस सेवा निशुल्क होने के चलते शुक्रवार को भगत सिंह चौराहे के पास बेला रोड पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आजाद नगर और विकास नगर डिपो की बसें आते ही एक-दो मिनट में फुल हो गईं, जिससे महिलाओं को सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। बसों की कमी और भीड़ के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, वहीं ऑटो चालकों की चांदी रही। स्थिति को संभालते हुए कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और किराया वसूलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।