औरैया के एक घर में दुल्हन अपनी शादी का इंतजार करती रही लेकिन बारात घर के दरवाजे नहीं पहुंची। यहां फफूंद इलाके में एक घर में शादी की खुशियों का माहौल था लेकिन लड़की के घरवाले इंतजार करते रहे बारात नहीं आई। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष ने उनसे दहेज की मांग पूरा होने पर ही बारात लाने के लिए कहा। ऐसे में लड़की वालों ने मंगलवार को जहां फंफूद थाने में प्रार्थना पत्र देकर खर्चा दिलाने की गुहार लगाई वहीं पुलिस का ये कहना है कि जिस लड़के की बारात आनी थी उसकी एक हादसे में मौत हो चुकी है।