फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर दिन में कई बार बने जाम के हालात

भैया दूज पर दिन में कई बार बने जाम के हालात गजरौला। भैया दूज पर दिन में कई बार जाम के हालात बने। चौपला पर इस कदर जाम लगा कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। लोग गलियों के बीच से होकर निकले। फाजलपुर फाटक पर भी जाम लगा। बुधवार को भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर मंगल कामना करने के लिए उनके घर पहुंचीं। भाइयों को नारियल प्रदान कर उनकी दीर्घायु की कामना की। कुछ भाई खुद ही अपनी बहनों के घर पहुंचे। त्योहार के कारण लोग इस कदर घर से निकले कि उनके वाहनों की भारी संख्या के कारण जाम के हालात बनते चले गए। चौपला से लेकर इंदिरा चौक, हसनपुर मार्ग, मुरादाबाद की तरफ और दिल्ली मार्ग पर भी जाम लग गया। चौपला से इंदिरा चौक तक जाम इस तरह लगा कि शाम को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। उधर फाजलपुर फाटक पर भी कई बार जाम लगा। मगर हैरत की बात यह है कि यातायात को संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि जाम नहीं लगा बल्कि वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य को रवाना होते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें