फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में तैयार होने के कगार पर मनोरंजन केे साधन

गजरौला। तिगरी गंगा मेले में झूला, नाव नुमा झूला, ब्रेक डांस झूला और मौत का कुआं समेत सभी मनोरंजन केे साधन तैयार होने के कगार पर हैं। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने लगेे हैं। तिगरी में गंगा तट पर लग रहे गंगा मेले में सड़क बनाए जाने का काम लगभग पूरा हो गया हैै। गंगा किनारे टिन फेंसिंग कर दी गई हैै। जिससेे कोई श्रद्धालु गहरे जल की तरफ न जाए। मगर श्रद्धालुओं के लिए सबसे अच्छी बात हैै मनोरंजन के साधनों का तैयार हो जाना। इस बार मेले में मनोरंजन के विभिन्न साधन लग रहे हैं। जिनमें बड़ा झूला और नाव झूला पांच-पांच हैं। चार ब्रेक डांस झूला हैं। एक मौत का कुआं लग रहा है। वह आधे से अधिक तैयार हो गया हैै। तीन या चार दिन में तैैयार हो जाएगा। दो ड्रेगन ट्रेन लग रही हैं। उनका काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। बड़ेे झूले व नावनुमा झूले भी तैयार हो जाने के कगार पर हैं। ड्रेगन ट्रेन को तैयार होने में एक-दो दिन का समय लग सकता हैै। मनोरंजन केे साधनों में ही बच्चों के लिए करीब 20 तरह के आईटम आएंगे। जिनमें मिकी माउस व अन्य शामिल हैं। तैयार हो रहे मनोरंजन केे साधनों को देख दूर से लोग अंदाज लगा रहे हैं कि तिगरी गंगा मेला शुरू होने वाला हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें