फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: 1.20 करोड़ से संवरेगा रामजानकी नवग्रह सगरा धाम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के भटगवां स्थित ऐतिहासिक श्रीरामजानकी नवग्रह सगरा धाम के विकास पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पर्यटन विकास से बाहरी आगंतुकों की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कारोबार के नए अवसर बनने की उम्मीद है। परियोजना के तहत धाम परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन और पेयजल की सुविधा विकसित की जाएगी। श्रद्धालुओं को स्थल की जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड युक्त साइनेज लगाए जाएंगे। इसके अलावा लैंडस्केपिंग और सुंदरीकरण के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इन सुविधाओं से धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। आगंतुकों की संख्या बढ़ने पर आसपास की दुकानों और खानपान से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है। पुजारी योगेंद्र प्रसाद के अनुसार, श्रीरामजानकी नवग्रह सगरा धाम का निर्माण भर राजाओं ने कराया था। यहां रामजानकी मंदिर के साथ नवग्रह सगरा स्थित है। इसके चारों ओर चार घाट बने हैं। सगरा के चारों ओर आठ ग्रहों के स्थान और उनके नीचे आठ कमरे हैं। बीच में सूर्य का स्थान है। तीन घाट स्नान के लिए और एक घाट गोवंशों के पानी पीने के लिए बनाया गया था। यह स्थल लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केंद्र है। पर्यटन विकास से स्थानीय कारोबार को मिलेगी गति विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि रामजानकी नवग्रह सगरा धाम क्षेत्र की धार्मिक आस्था और पहचान से जुड़ा है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। जल्द बजट मिलने की उम्मीद जिला पर्यटन अधिकारी परिजात पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द में बजट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें