फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोर्ट के आदेश पर सात मकान ध्वस्त, पहुंची प्रशासनिक टीम, ग्रामीणों ने किया विरोध

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के गोहन्ना गांव में मंगलवार दोपहर सात मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं। टीम सात मकानों पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। मौके पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें