फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुनाव आयोग के खिलाफ सपा ने निकाला पैदल मार्च, फूंका पुतला

चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अकबरपुर में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के हितों का ध्यान रखने की मांग की। पैदल मार्च में विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, विधायक अकबरपुर रामअचल राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें