जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़-जलालपुर मार्ग पर शनिवार सुबह पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युटांडा निवासी निखिल उर्फ पुत्तर, 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।