फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में कलाकृतियां व झाकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 07:44 PM IST

नगर पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को जगह जगह आकर्षक सजावट और झांकियां सजाई गईं। अकबरपुर के शहजादपुर, मीरानपुर में भव्य झाकियां सजाई गई हैं। इनमें मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की खूबसूरत प्रतिकृतियां के अलावा हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह के मॉडल बनाए गए हैं जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर गुंबद-मीनार वाले सुंदर मॉडल, धार्मिक संदेश लिखे बैनर इसके साथ ही जगह-जगह सबील का आयोजन भी किया जा रहा है। जलालपुर के दलाल टोला, काजीपुरा, उर्दू बाजार समेत विभिन्न मोहल्लों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। बच्चों ने सुबह से ही मेले में पहुंचकर खिलौने, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी की। नगर के विभिन्न स्थानों पर बहराइच से आए प्रसिद्ध मिठाई विक्रेताओं ने स्टाल लगाए, जहां लोगों की भीड़ लगी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें