फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीईटी परीक्षा: अंबेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने केंद्रों का किया निरीक्षण

अंबेडकरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबह से ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 9,816 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें