फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- आसान रहा प्रश्नपत्र

अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को काफी आसान बताया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर कोई भी सवाल नहीं पूछा गया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को सरल बताते हुए कहा कि परीक्षा उम्मीद के मुताबिक रही। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही शहर में अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर पटेल नगर और तहसील तिराहे तक जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से प्रश्नपत्र का स्तर आसान होने की बात सामने आई। अब अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया और परिणाम का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें