अंबेडकरनगर में अलीगंज के इनामीपुर स्थित पार्थ ट्रेड धागा मिल में काम करने वाली 17 महिला कर्मियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला कर्मियों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की बात सामने आ रही है। इनमें कुछ महिला कर्मियों के नाबालिग होने की भी चर्चा है। इन सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मिल प्रबंधन पर मामले को दबाने के प्रयास के आरोप लगाए जा रहे हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। घटना की वास्तविक वजह और प्रभावित महिला कर्मियों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।