फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में छह दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

अंबेडकरनगर में छह दिनों से बिजली संकट झेल रहे अशरफ नगर, रामजानकी नगर और मुख्तार नगर के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गोलपुर चौराहे पर जलालपुर-बसखारी मुख्य मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का प्रयास किया। सूचना पर बसखारी थाना प्रभारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों के मुताबिक तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे तीनों वार्डों की पांच हजार से अधिक आबादी छह दिनों से बिजली संकट से जूझ रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बावजूद समय से फॉल्ट ठीक नहीं कराया गया, जिससे समस्या लगातार बढ़ती गई। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता मेराजुद्दीन किछौछा और अमरनाथ यादव ने भी ग्रामीणों को समझाकर धरना-प्रदर्शन आगे न बढ़ाने की अपील की। इसके बाद बिजली विभाग की टीम फॉल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने के काम में जुट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी रूप से बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे दोबारा धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। साथ ही क्षेत्र में खुले पड़े ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी कर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग भी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें