अंबेडकरनगर: नगर पालिका अकबरपुर क्षेत्र के कटारिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवास की हालत इन दिनों बेहद खराब है। बारिश के बाद पूरी कॉलोनी जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियां चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और कॉलोनी के लगभग सभी रास्ते पानी से घिरे हैं। हालात यह हैं कि लोगों का घरों से निकलना और वापस पहुंचना तक मुश्किल हो गया है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और पसरी गंदगी ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।