ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस में अमर उजाला की ओर से आयोजित भारत के संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान किया। इसके बाद बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों के अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।