दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर पड़ेगा। जाम की आशंका के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आज निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।