फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद उज्जवल रमण सिंह बोले- प्रयागराज में बने एम्स जैसा अस्पताल

प्रयागराज में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर चिंता जताते हुए सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने शहर में एम्स जैसे अत्याधुनिक अस्पताल की जरूरत बताई। इस बीच स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल को पांच वेंटिलेटर और पांच डायलिसिस मशीनों की सौगात मिली है। सांसद ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में सीडब्ल्यूसी की सीएसआर योजना के तहत उपलब्ध कराए गए पांच वेंटिलेटर और पांच डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज को दो करोड़ रुपये की सहायता से ये मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गंभीर मरीजों के उपचार में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें