फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजला संवाद- जलभराव वाले रास्ते गुजरने के ले बाध्य हैं देवनगर कॉलोनी के लोग

प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में शामिल झूंसी के छतनाग स्थित देवनगर कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कहने को यह इलाका नगर निगम और स्मार्ट सिटी का हिस्सा है, लेकिन यहां के हालात बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। कॉलोनी की जर्जर सड़कें और उन पर भरा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। करीब 800 मकानों वाली इस कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े और गंदगी का ढेर लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी की सड़कों की हालत काफी खराब है। कई रास्तों पर पानी भरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें