अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में 22/23 की देर रात एक विवाद हुआ। इसमें शिवा तोमर नामक युवक को गोली लगने से चोट आई। उसे तत्काल उपचार के लिए जेएनएमसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने इसे प्रथम दृष्टया गनशॉट इंजरी बताया है। शिवा तोमर खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है। वादी की तहरीर पर चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ है। सीसीटीवी कैमरा व तकनीकी साक्ष्यों से इस षड्यंत्र में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। पुलिस शीघ्र ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने यह जानकारी दी।