फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावा में ओला कैब चालक का शव मिला, हत्या का आरोप

Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 26 Aug 2026 10:43 PM IST

पिसावा के ग्राम अंदौस में आज सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव मिला। डायल-112 से सूचना मिलने पर पुलिस और उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृत व्यक्ति की पहचान नोएडा निवासी 30 वर्षीय अजीत पुत्र कुलवीर के रूप में हुई। अजीत नोएडा में ओला कैब चलाता था और अपने गांव आता-जाता रहता था। वह अपने करीबी पिंटू पुत्र महावीर के साथ अक्सर घूमता था। परिजनों ने पिंटू पर अजीत की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। आरोपी पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें