करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में सजने-संवरने का उत्साह बढ़ गया है। बाजारों में खरीदारी के साथ ही सौंदर्य पार्लरों और सैलून में भी रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं उस दिन खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे की सफाई, मेकअप, केश सज्जा और मेहंदी के लिए अग्रिम बुकिंग करा रही हैं। अलीगढ़ शहर के पार्लरों में 2000 से 6000 रुपये तक के पैकेज उपलब्ध हैं, जबकि विशेष पैकेज की कीमत 7000 रुपये तक पहुंच रही है।