अलीगढ़ शहर में कचरा प्रबंधन के नियमों की अनदेखी पर नगर निगम ने एएमयू और धनीपुर मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। दोनों संस्थानों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने और नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने पर नगर निगम पर्यावरण कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार को दोनों संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए।