चंथाना चंडौस पुलिस ने 28 सितंबर को कासिम और अनुराधा को गिरफ्तार किया। उन्होंने 27 सितंबर को डायल 112 पर टैंपो चालक पर गलत काम व मारपीट का झूठा आरोप लगाया, जो जांच में असत्य पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि कासिम ने भाई पर दर्ज मामले का बदला लेने और दबाव बनाने के लिए अनुराधा को रुपयों का लालच देकर यह षड्यंत्र रचा था। सीओ गभाना ने इसकी जानकारी दी।