फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में महिला पत्रकार से अभद्रता, संविदा सफाई कर्मी पर मुकदमा

अतरौली में महिला पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक ध्वनि रिकॉर्डिंग वायरल हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि थाना अतरौली निवासी संविदा सफाई कर्मी बिनामी ने अभद्रता की। महिला द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर और ध्वनि रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। सात वर्ष से कम सजा वाले इस मुकदमे में, सर्वोच्च न्यायालय और नए बीएनएस कानूनों के तहत गिरफ्तारी के सीमित प्रावधान हैं। पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 183 के बयान न्यायालय के समक्ष शेष हैं, जिन्हें शीघ्र दर्ज कराया जाएगा। साक्ष्यों के क्रम में आगे की विधिक कार्रवाई होगी। क्षेत्राधिकारी अतरौली अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है और कोई कार्रवाई दबाव में नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें