अलीगढ़ नगर निगम ने सोमवार को धौर्रा माफी क्षेत्र में अवैध गेट ध्वस्त किया। यह गेट सार्वजनिक रास्ते पर मेराजुद्दीन और जहीरूद्दीन ने लगाया था। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को इसकी शिकायत मिली थी। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से गेट हटाया। नगर आयुक्त ने भविष्य में अतिक्रमण पर एफआईआर की चेतावनी दी है।