देश के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉक्टर अंशुमान कुमार ने बताया 5जी की रफ्तार से बढ़ रहा है कैंसर, जबकि इलाज की तकनीक की रफ्तार 2जी की है। यही रफ्तार रही कैंसर बढ़ाने की तो भारत दुनिया में कैंसर की राजधानी बन जाएगा। डॉ अंशुमान कुमार अब तक पिछले 22 साल में 47000 कैंसर सर्जरी कर चुके हैं। केवल 10 फ़ीसदी कैंसर के मामले अनुवांशिक होते हैं, बाकी 90 फ़ीसदी कैंसर होने की संभावना हमारे जीवन शैली और खान-पान की आदतों के चलते विकसित होती है। आज कैंसर की चिकित्सा में बहुत आधुनिक बदलाव आए हैं। रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से एक साधारण छेद के जरिए बड़े से बड़ा कैंसर हटा दिया जाता है। इसके अलावा कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट भी कम हुए हैं।