अलीगढ़ में अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड में एएमयू पूर्व वीसी और एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा अनुशासन से बनती है स्कूल की पहचान। 50 से ज्यादा स्कूलों के प्रधानाचार्य, कोचिंग संचालक और सरकारी शिक्षक सम्मानित हुए। छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कोचिंग फेडरेशन अलीगढ़ के अध्यक्ष विनीत शर्मा व एएमयू विधि विभाग के प्राध्यापक प्रो सैयद अली नवाज जैदी ने संबोधित किया।