अलीगढ़ के डीएस कॉलेज सभागार में 24 अक्तूबर को अग्रलीला का मंचन देर रात तक हुआ। मुरादाबाद से पधारे देश-विदेश में विख्यात निर्देशक डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल के निर्देशन में लीला का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति का उद्देश्य अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के जीवन-मूल्यों, आदर्शों एवं लोककल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कलाकारों ने दिखाया कि महाराजा अग्रसेन ने किस तरह से संघर्ष करते हुए समाज को नई दिशा दिखाई। एक रुपया और एक ईंट का नारा देकर समाज को आगे बढ़ाया।