अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित डीपीएस स्कूल के सामने मंगलवार दोपहर सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनका नाती घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।