फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला

किरावली। थाना क्षेत्र के गांव महुअर में शराब की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ग्राम डाबली निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 3:40 बजे वह महुअर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर गया था। वहां मोटरसाइकिल खड़ी करने पर गांव महुअर निवासी ऊदल सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऊदल सिंह ने अपने गांव के चार अन्य युवकों को बुला लिया। आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला बोल दिया। वह घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें