फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंटवारे के विवाद में युवक और माता-पिता को पीटा

बाह। घर और खेत के बंटवारे के विवाद में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बेसंगपुरा गांव में धीरज और उसके माता-पिता की परिवार के ही लोगों ने पिटाई कर दी। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बेसंगपुरा गांव की रामश्री ने बताया कि घर और जमीन के बंटवारे के विवाद में परिवार के ही एक दंपती धीरज की शादी नहीं होने दे रहे। जब भी कोई रिश्ता आता है तो झगड़ा करने लगते हैं। सोमवार की दोपहर भी दंपती ने धीरज की पिटाई कर दी। वह बचाने दौड़ीं तो उन्हें भी डंडा मारकर भगा दिया। पति हरीशंकर बचाने आए तो उनके मुंह पर ईंट मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें