फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राखी पर बहन के घर आई युवती फंदे पर लटकी

आगरा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले, 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर जान दे दी। शव देखते ही परिजन में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली रोशनी रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन के घर न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र के सरलाबाग आई थी। जीजा जूता कारीगर हैं। परिवार वालों के अनुसार, रोशनी पिछले कई दिनों से परेशान थी, लेकिन उन्होंने उसकी परेशानी का कारण नहीं बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें