आगरा के शमसाबाद के मोहल्ला हरसहाय खिड़की निवासी महिला प्रतीक्षा तिवारी अपनी 5 साल की बेटी के साथ 24 सितंबर को घर से बाजार की कहकर गई थी, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने रविवार को थाना शमसाबाद में पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने साथ सोने चांदी के गहने भी ले गई है। परिजन ने पुलिस से महिला और बच्ची को खोजने की गुहार लगाई है।