फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गृह क्लेश में यमुना में कूदी महिला, पुलिस ने शुरू की तलाश

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में गृह क्लेश से परेशान महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला की नदी कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कराई। बुधवार को कस्बा मांट निवासी रचना पत्नी गौरव ने गृह क्लेश के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला की नदी में कूदने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मांट पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और नाव की मदद से महिला की खोज शुरू की। महिला के पति गौरव ने पुलिस को बताया कि रचना गृह क्लेश के चलते परेशान चल रही थी और बीमार भी थी। इसी के चलते वह यमुना नदी के किनारे पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें