फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, सात के खिलाफ प्राथमिकी

आगरा के फतेहपुर सीकरी में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी महिला यास्मीन 12 जून को सुबह करीब 10 बजे सरकारी पाइप लाइन से पानी भर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी महिला से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी इमरान, इरफान, पोपला उर्फ रशीद, शरीफ, धांसू उर्फ सनीफ, अमीरा और सोना उर्फ आविदा ने ईंट-पत्थरों से उसके घर पर पथराव कर दिया। यास्मीन के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसकर उसे और परिवार को पीटा। उसे और उसके बच्चों को चोटें आईं। महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस आयुक्त आगरा और पुलिस उपायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें