फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शादी से इनकार पर जान से मारने की धमकी

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी स्थित एक कॉलोनी की एक युवती ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाने, परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों में योगेश शर्मा, उसके जीजा भूपेंद्र शर्मा और बहन सुनीता शर्मा शामिल हैं। एक अज्ञात है। प्राथमिकी के अनुसार, युवती की पूर्व में योगेश शर्मा से मित्रता थी। योगेश उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी से मना करने पर उसे कॉलोनी और समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। लगातार दबाव के चलते युवती ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि योगेश के जीजा भूपेंद्र शर्मा और बहन सुनीता शर्मा से शिकायत करने पर उन्होंने भी परिवार को धमकाया। शिकायत में युवती ने अपने भाई आशीष के साथ हुई सड़क दुर्घटना का भी जिक्र किया है। आशीष घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ में चोट आई। पूर्व में मिल रही धमकियों के आधार पर युवती ने इस घटना में योगेश पर आशंका जताई है। सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें