फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न चली बोट और न बना पांटून पुल: 90 किमी से अधिक का लंबा चक्कर, दो राज्यों के 150 गांवों के लोग परेशान

मुरैना (मध्य प्रदेश) के सहसपुरा एवं बाह (आगरा) के कैंजराघाट स्थित चंबल नदी पर 15 अक्टूबर से संचालित होने वाला पांटून पुल एक महीने की समयावधि बीतने के बाद भी नहीं बन सका है। पुल पर आश्रित रहने वाले दो राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोगों को अपना सफर तय करने के लिए 90 से 150 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। निराश ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा समय से पुल निर्माण न होने पर नाराजगी जताई है, बनाए जाने की मांग उठाई है। चंबल नदी के कैंजराघाट पर 15 अक्टूबर से 15 जून तक पांटून पुल एवं 15 जून से 15 अक्टूबर तक मोटर बोट का संचालन होना चाहिए। निर्धारित तिथि को एक महीना बीतने के बाद भी पांटून पुल नहीं बना है। मोटर बोट का संचालन भी नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से दोनों राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोग मझधार में फंसे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आगरा के अधिशाषी अभियंता राघवेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि कैंजराघाट पर पुल निर्माण की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें