फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के कलार गली निवासी रूबी जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह मंदिर में पूजा करने गई। आरोप है कि इसी दौरान सीमा पत्नी गोपाल, उसकी पुत्री पूजा और पियूष जैन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट कर दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।