फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताज के सेंट्रल टैंक में नहाते युवक का वीडियो वायरल

आगरा में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मारक के मुख्य गुंबद के ठीक सामने सेंट्रल टैंक में एक पर्यटक के नहाते हुए का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक बेझिझक सेंट्रल टैंक के पानी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। अति-संवेदनशील श्रेणी में आने वाले इस स्थान पर सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं, इसके बावजूद पर्यटक पानी में उतरकर रील बनवाता रहा। इस मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों का कहना है कि वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर ताजमहल की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें