आगरा। थाना शाहगंज में 8.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक फर्म की संचालिका और उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यू गोविंद नगर, शाहगंज निवासी नमन अग्रवाल ने यह शिकायत दर्ज कराई है। नमन अग्रवाल उद्योग संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह ताजगंज निवासी एपी उद्यम की संचालिका लक्ष्मी बंसल से माल खरीदते थे। नमन ने माल भेजने के लिए 8,65,859 रुपये दिए थे। इसके बावजूद फर्म से माल नहीं भेजा गया। उन्होंने लक्ष्मी बंसल और उनके पति चैतन्य से बात की। उन्होंने बताया कि विक्रेता से संबंध खराब होने के कारण वे माल नहीं भेज सकते। आरोपियों ने रकम किस्तों में वापस करने का आश्वासन दिया लेकिन नहीं लौटाए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लेन-देन के साक्ष्य लिए जाएंगे, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो