पिनाहट।सुखीपुरा गांव में सोमवार की शाम बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। गांव जसवीर के घर में पड़ोसी गौतम ने बिजली का तार डाल लिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट में जसवीर, उनकी पत्नी देवकी और लौंगश्री जबकि दूसरे पक्ष से गौतम और सुनीता देवी को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।