फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व सैनिकों के लिए आसान होंगी ईसीएचएस की सेवाएं

आगरा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को इलाज के लिए बार-बार अस्पताल या पॉलीक्लिनिक के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) की प्रक्रिया को सरल बनाने और वरिष्ठ नागरिकों को घर तक दवाएं पहुंचाने पर मंथन किया गया। गुरुवार को आगरा कैंट स्थित ब्रिगेडियर उस्मान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दवाओं की उपलब्धता, डिजिटल सेवाओं और अस्पतालों के बीच बेहतर तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई। डायरेक्टर ईसीएचएस (पश्चिम यूपी सब एरिया) कर्नल प्रवीन कुमार और डायरेक्टर रीजनल सेंटर ईसीएचएस (देहरादून) जितेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। जीओसी पश्चिम यूपी सब एरिया मेजर जनरल सुमित राणा, स्टेशन कमांडर आगरा ब्रिगेडियर रजत त्यागी, कमांडेंट एमएच आगरा ब्रिगेडियर अजय कुमार, कमांडेंट एमएच मेरठ ब्रिगेडियर सीपी सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रयुद्ध बनर्जी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें