आगरा। साइबर अपराधियों ने सीआईडी इंस्पेक्टर के खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। इसकी भनक इंस्पेक्टर को नहीं हो सकी। बाद में जानकारी होने पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अन्य मामलों में आरोपियों ने किसी को निवेश प्लान तो किसी के खाते में सेंध लगाकर रकम निकाल ली है।