फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर बिना नंबर की कार ने दो ऑटो को मारी टक्कर, कई घायल

आगरा के सिकंदरा हाईवे पर खन्ना पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सवारियों से भरे ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर के बाद ऑटो आगे चल रहे दूसरे ऑटो से टकरा गया। हादसे में दोनों ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दो ऑटो हाईवे पर आगे की ओर चल रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आई एक कार अनियंत्रित हो गई और पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे दूसरे ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली कार में चार लोग सवार थे। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था, जबकि उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। गंभीर घायलों में दिव्यांशु निवासी मुरेंडा थाना सिकंदरा, कलाम निवासी रुनकता और ओमप्रकाश निवासी साहदरा चुंगी, आगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें