फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिरन मीनार के पास बैठे दो दोस्तों पर हमला, आठ फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंका

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में हिरन मीनार के पास बैठे दो दोस्तों पर दबंगों ने हमला कर दिया। जमकर मारपीट की गई। हमलावरों ने दोनों को करीब 8 फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंक दिया। घटना के करीब 7 दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर फतेहपुर सीकरी थाने में 12 नामजद समेत 7 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंदपुरी कॉलोनी, सीकरी निवासी अजय पुत्र महेश चंद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने साथी रविंद्र फौजदार पुत्र सत्येंद्र फौजदार व अन्य लोगों के साथ हिरन मीनार के पास बैठे थे। अजय का आरोप है इसी दौरान आसिफ उर्फ चुट्टा, इकरार, सोहिल उर्फ रोहित कलंदर, सलमान उर्फ पारा, सद्दाम, इब्राहिम, अयन उर्फ मॉरिस, आसिफ, आदिल, जाविद, दिलशाद और फैजान समेत करीब 7 अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध किया, तो हमलावरों ने मारपीट की, जिससे अजय और रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हमलावर उसे और रविंद्र को करीब 8 फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंककर भाग गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें