आगरा के खेरागढ़ कस्बा स्थित गल्ला मंडी परिसर में शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गौरव सिंह (18) निवासी समाधि रोड, कृष्ण (14) निवासी ऊंटगिरि रोड और विवेक (15) निवासी कृष्णा कॉलोनी कस्बा खेरागढ़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसएन इमरजेंसी भेज दिया।