फास्टफूड-मुलायम खाद्य सामग्री खाने से वयस्क होने पर भी दूध के दांत जमे हुए हैं। साबुत फल, मोटे अनाज न खाने से मसूड़ों की वर्जिश नहीं हो पा रही है। इससे 12 फीसदी के दूध के सभी दांत नहीं गिर रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की एडाकॉन-2026 में डॉक्टरों ने बातचीत में ये जानकारी दी। लखनऊ के डॉ. प्रवीण कुमार राय ने बताया कि तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, फास्टफूड, कोल्डड्रिंक के चलते 70-80 फीसदी लोगों में दांत-मसूड़ों की बीमारी मिल रही है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से 40 की उम्र में दांत हिलने लगे हैं। कई के तो उखाड़ने भी पड़ रहे हैं। 15-20 साल पहले ये स्थिति 60-70 की उम्र में होती थी। चॉकलेट, जेली, पिज्जा-बर्गर, पेटीज समेत अन्य की लत के कारण हर दूसरे बच्चे के दांतों में कीड़ा लगने की परेशानी मिल रही है। दांतों की सफाई, दवा के साथ परिजन और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।